Search

 
 
 

धनबाद सिविल कोर्ट में 14 जून तक चलेगा मन का मिलन पखवाड़ा

 
Dhanbad : धनबाद जिला विधिक सेवा प्राधिकार की पहल पर सिविल कोर्ट में मन का मिलन पखवाड़ा 14 जून तक चलेगा. पखवाड़ा के दौरान कोर्ट में आए आगंतुकों को 28 मध्यस्थ और सब इंस्पेक्टर सौरभ चौबे जागरूक कर रहे हैं. वहीं, जिले के सभी प्रखंडों के विधिक सहायता केंद्रों के पैरा वैधानिक स्वयंसेवक डोर टू डोर व डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से सुदूर ग्रामीण इलाकों में लोगों को जागरूक कर रहे हैं. पखवाड़ा का शुभारंभ 29 मई को हुआ था. यह जानकारी अवर न्यायाधीश सह डालसा की सचिव निताशा बारला ने 31 मई को दी. उन्होंने बताया कि इसके माध्यम से मध्यस्थता केंद्रों में वादी और प्रतिवादी को सौहार्दपूर्ण वातावरण मुहैया कराया जाता है और दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता कराकर त्वरित न्याय दिलाने का प्रयास किया जाता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही