Search

 
 
 

‘मन की बात’ आज की तारीख में बनी जन की बात

 
Ranchi : 29 अप्रैल को स्‍कूल ऑफ मास कम्‍युनिकेशन, रांची विश्‍वविद्यालय में प्रधानमंत्री के रेडियो पर प्रसारित कार्यक्रम  ‘मन की बात’ के सौवें एपिसोड के प्रसारण के पूर्व अवसर पर छात्रों के बीच एक विमर्श कार्यक्रम संपन्‍न हुआ. इस कार्यक्रम में मुख्‍य वक्‍ता झारखंड के वरिष्‍ठ पत्रकार, मोटिवेटर एन.के मुरलीधर थे. उन्‍होंने कहा कि भारत जैसे सबसे बड़े लोकतांत्रिक के प्रधानमंत्री का लोगों से सीधा संवाद और प्रासंगिक मुद्दों पर लगातार चर्चा एक महत्‍वपूर्ण बात है. ऐसे अवसर बहुत कम होते हैं, जब प्रधानमंत्री जनता के साथ लगातार संवाद करे. पूरे विश्‍व में किसी राष्‍ट्राध्‍यक्ष के द्वारा चलायी गयी यह सबसे प्रभावी कार्यक्रमों में से एक है. एन.के. मुरलीधर ने छात्रों और शिक्षकों के साथ संवाद में अपने विचार रखते हुये कहा कि लगातार संवाद से यह कार्यक्रम अब मन की बात से जन की बात बन चुका है. किसी लोकतांत्रिक देश में इस तरह के संवाद से लोकतंत्र मजबूत होता है. भारत युवाओं का देश है और यहां मन की बात युवा संवाद को भी मजबूत कर रहा है. इस विमर्श कार्यक्रम में पत्रकारिता के छात्र-छात्राओं ने एन.के. मुरलीधर से कैरियर संबंधित उत्‍सुकता भरे कई सवाल भी पूछे. इस अवसर पर निदेशक प्रो. डॉ. बी.पी. सिन्‍हा, उपनिदेशक डॉ. विष्‍णु चरण महतो,  विभागीय शिक्षक संतोष उरांव, संकर्षण परिपूर्णन, मनोज कुमार शर्मा, सुशील रंजन सहित सभी सत्रों के छात्र उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : सौ">https://lagatar.in/hundred-acres-of-government-land-occupied-by-land-mafia-plotting-and-selling-land/">सौ

एकड़ सरकारी भूमि पर भू-माफियाओं का कब्जा, प्लॉटिंग कर बेच रहे जमीन
[wpse_comments_template],
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही