Search

 
 
 

बदलते भारत की गाथा है मन की बातः बाबूलाल मरांडी

 
Ranchi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 111 वां संस्करण रविवार को प्रसारित हुआ. प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह संबोधन कार्यक्रम आम जनता से जुड़ाव का अनूठा कार्यक्रम है. विश्व के किसी राजनेता के द्वारा प्रति माह जनता से ऐसा प्रत्यक्ष संवाद नहीं होता. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है. मन की बात कार्यक्रम बढ़ते भारत,बदलते भारत की गाथा है. देश सकारात्मक बदलाव की ओर बढ़ रहा है. भारत का सांस्कृतिक गौरव बढ़ रहा है. दुनिया का भारत के प्रति दृष्टिकोण में सकारात्मक बदलाव आए हैं. उन्होंने हूल क्रांति और उसके महानायक सिदो कान्हु से भारत की जनता को परिचित कराने के लिए आभार प्रकट किया. इसे भी पढ़ें-हूल">https://lagatar.in/hul-rebellion-is-the-biggest-revolution-in-history-cannot-be-forgotten-sudesh-mahato/">हूल

विद्रोह इतिहास की सबसे बड़ी क्रांति, भुलाया नहीं जा सकता: सुदेश महतो

मन की बात कार्यक्रम भारत के सामर्थ्य और संस्कृति का संवादः अमर बाउरी

नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम भारत के सामर्थ्य और संस्कृति का संवाद है. आज के 111वें संस्करण में विकसित भारत की सोच है, शहीदों की गाथाएं है, जनता का परिश्रम है,सांस्कृतिक विरासत है.कुछ लोग नहीं चाहते थे कि मन की बात का 111वे संस्करण को बोलने का अवसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले. लेकिन देश की जनता ने यह अवसर तीसरी बार मोदी सरकार के संकल्प को पूरा करके दिया. इसके साथ ही क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,प्रदेश महामंत्री और सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा,मनोज कुमार सिंह सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथों पर मन की बात कार्यक्रम को सुना. इसे भी पढ़ें -पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-did-not-say-anything-on-public-issues-in-mann-ki-baat-congress-created-ruckus/">पीएम

मोदी मन की बात में जनता के मुद्दों पर कुछ नहीं बोले,  कांग्रेस ने हल्ला बोला…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही