Search

 
 
 

बढ़ते भारत, बदलते भारत की गाथा है मन की बात कार्यक्रमः बाबूलाल मरांडी

 
Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रत्येक महीने के अंतिम रविवार को दूरदर्शन एवं रेडियो पर किया गया मन की बात संबोधन अत्यंत प्रेरणादायी, महत्वपूर्ण जानकारियों से परिपूर्ण संबोधन होता है. उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम भारत की सांस्कृतिक विरासत,परंपराओं को संजोए हुए, उसकी गौरव गाथाओं के साथ सभी क्षेत्रों में भारत की प्रगति, बढ़ते भारत और बदलते भारत की झलक होती है.

हमारी विविधताएं देश की कमजोरी नहीं बल्कि विशिष्टता है

आगामी 14 जनवरी से प्रयागराज में लग रहे कुंभ में दिखने वाली भारत की एकता और श्रेष्ठता को समाज जीवन में लगातार बनाए रखने की आवश्यकता है. हमारी विविधताएं देश की कमजोरी नहीं बल्कि विशिष्टता है, विशेषता है. यह देश विविधता में एकता का जीता जगता उदाहरण है. भारत के प्रत्येक नागरिक को प्रधानमंत्री के आह्वान पर निरंतर चलते हुए एक भारत, श्रेष्ठ भारत के निर्माण में योगदान करने केलिए संकल्पित होना चाहिए.

युवाओं की ताकत विकसित भारत के सपनों को साकार करेगा

देश की युवा शक्ति की विश्व पटल पर बढ़ती ताकत, भारत की प्रतिभाओं को मिलता सम्मान भारत को विश्व की अगुवाई केलिए तैयार कर रहा. युवाओं की ताकत 2047 में विकसित भारत के सपनो को साकार करेगा. रविवार को पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को भाजपा के नेताओं, प्रदेश पदाधिकारियों, सांसद, विधायकगण, कार्यकर्ताओं ने अपने अपने क्षेत्र में जनता के साथ बैठकर कार्यक्रम को सुना. इसे भी पढ़ें – साउथ">https://lagatar.in/major-accident-in-south-korea-179-passengers-died-due-to-plane-crash/">साउथ

कोरिया में बड़ा हादसा : लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 179 यात्रियों की मौत
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही