Search

 
 
 

धनबाद जिले में छह सौ से अधिक स्थानों पर सुनी गई मन की बात

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) 30 अप्रैल को मन की बात के 100वें एपिसोड के प्रसारण के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा धनबाद जिले में छह विधानसभा में छह सौ से अधिक बूथों पर एलईडी व टेलीविजन लगाए गए. सांसद पशुपतिनाथ सिंह, विधायक राज सिन्हा और जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह के नेतृत्व में धनबाद विधानसभा क्षेत्र के 109 स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ. मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर मुन्ना के नेतृत्व में बैंक मोड़ के गुजराती स्कूल में लोगों ने प्रसारण देखा-सुना.

    ब्लेसिंग हॉल में संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह उपस्थित

[caption id="attachment_624274" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/man-ki-bat-raj-sinha-300x225.jpeg"

alt="" width="300" height="225" /> मन की बात सुनते विधायक राज सिन्हा[/caption] राजेंद्र सरोवर के पास ब्लेसिंग हॉल में सांसद पशुपतिनाथ सिंह के नेतृत्व में मन की बात सुनने के लिए जिले के बुद्धिजीवियों के बीच भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह भी उपस्थित थे. विधायक राज सिन्हा के आवासीय कार्यालय पर आयोजित मन की बात में बूथ संख्या 283, 284, 285 और 286 लोग मौजूद थे.

  टुंडी, बाघमारा, सिंदरी में हुआ आयोजन

भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा के नेतृत्व में टुंडी विधानसभा के बूथ संख्या 30 में क्षेत्र के आदिवासी बहुल समाज के लोगों ने कार्यक्रम को देखा. कतरास व बाघमारा क्षेत्र में बाघमारा विधायक द्वारा कार्यक्रम आयोजित किये गए. विधायक की पत्नी सावित्री देवी ने मोराईडीह दुर्गा मंदिर में महिलाओं के साथ प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी. सिंदरी क्षेत्र में भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ कार्यालय में वरिष्ठ नेता दिनेश सिंह, वरिष्ठ नेता दीपक कुमार दीपू और भाजपा नगर अध्यक्ष अरविंद पाठक के नेतृत्व में लोगों ने प्रसारण देखा व सुना.

   झरिया, निरसा, मैथन में भी जुटे लोग

झरिया विधानसभा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. झरिया कतरास मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में रागिनी सिंह ने लोगों के साथ मन की बात सुनी. क्षेत्र में झरिया नगर अध्यक्ष अरुण साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य योगेंद्र यादव के नेतृत्व में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. मैथन व चिरकुंडा में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष डब्लू बाउरी और जयप्रकाश सिंह, बापी सेनगुप्ता, प्रदीप अग्रवाल, रंजीत मोदी के नेतृत्व में लोगों ने मन की बात सुनी. निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने पोद्दारडीह गांव में 100 महिलाओं के साथ मन की बात का लुत्फ उठाया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही