Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद जिले की हर विधानसभा में 100 स्थानों पर होगा ‘मन की बात’ का प्रसारण

Dhanbad : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 100वें एपिशोड का प्रसारण 30 अप्रैल को होगा. इस कार्यक्रम से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए भाजपा युद्ध स्तर पर लगी हुई है. धनबाद जिला महानगर के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि पार्टी के निर्देश के अनुसार, जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 100 स्थानों पर एलईडी या टेलीविजन लगाकर पीएम के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा. प्रत्येक 3 से 5 बूथ मिलाकर कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है. इसकी निगरानी के लिए प्रभारी व सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किये गए हैं.

शहर के बुद्धिजीवियों के साथ सांसद सुनेंगे मन की बात

बेकारबांध स्थित ब्लेसिंग हॉल में धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह जिले के उद्योगपतियों और बुद्धिजीवियों के साथ मन की बात कार्यक्रम सुनेंगे. विधायक राज सिन्हा के नेतृत्व में उनके आवासीय कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-38-students-of-dav-munidih-got-gold-medal-in-math-and-science-olympiad/">धनबाद:

डीएवी मुनिडीह के 38 छात्रों को मैथ व साइंस ओलंपियाड में मिला गोल्ड मेडल

जनता से जुड़ने का मौका नहीं छोड़ना चाहती भाजपा

वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा जनता से जुड़ने का कोई मौका छोड़ना नहीं चाहती है. सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से पार्टी ने खिलाड़ियों तक पहुंच बनाई थी. अब मन की बात कार्यक्रम से बूथ स्तर तक पहुंच बनाने की जुगत में है. हाल में ही पार्टी ने बूथ सशक्तीकरण अभियान चलाया था. प्रत्येक बूथ पर कमेटी गठित की गई थी. मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी का शीर्ष नेतृत्व बूथ कमेटी की सक्रियता का टेस्ट भी लेगा. शीर्ष नेतृत्व ने सभी कार्यक्रम का रिपोर्ट कार्ड भी मांगा है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-huzoor-i-am-blind-since-birth-i-am-facing-problems-due-to-lack-of-toilet-and-house/">धनबाद

: हुजूर ! जन्म से ही आंखों से दिव्यांग हूं, शौचालय व घर नहीं होने से दिक्कत हो रही है  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही