Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फिर विवादों में घिरे मनोहर लाल खट्टर, फरियादी को आप कार्यकर्ता बताकर उठाकर पीटने और बाहर फेंकने की बात की

Chandigarh : हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्ट्रर एक बार फिर विवादों में घिर गये हैं. इस बार आम आदमी पार्टी पर दिये बयान को लेकर खट्टर चर्चा में हैं. सिरसा में आयोजित अपने `जनसंवाद कार्यक्रम` में उन्होंने विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि `राजनीति मत करना दोस्तों.. ये राजनीति करने वाला है और आप का कार्यकर्ता है, इसको पिटो और बाहर फेंको.. उठा ले जाओ इसको बाहर.. मनोहर लाल खट्ट्रर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर आप वीदिशा ने शेयर किया है. जो खूब वायरल हो रहा है. (पढ़ें, छत्तीसगढ़">https://lagatar.in/chhattisgarh-six-people-of-the-same-family-died-in-a-road-accident-more-than-25-injured/">छत्तीसगढ़

:  सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, 25 से ज्यादा घायल)

नशामुक्ति को लेकर सुझाव मांगने के दौरान फरियादी पर भड़के खट्टर

मुख्यमंत्री `जनसंवाद कार्यक्रम` में नशामुक्ति को लेकर सुझाव मांग रहे थे. इसी दौरान एक शख्स ने उनसे सवाल किया. सवाल सुनकर सीएम अपना आपा खो बैठे और उसे आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता बताते हुए उसे पीटने तथा बाहर निकालने का आदेश दे दिया. वीडियो में सीएम कहते हैं कि `नशे को कम करने के लिए बहुत काम किये गये. नशा कम करने के लिए हमें क्या करना चाहिए, इसके लिए कोई एक या दो सुझाव दे सकता हो तो बताओ. इसी दौरान सीएम से एक शख्स ने सवाल पूछा तो वो कहने लगे कि `राजनीति मत करना दोस्तों.. ये राजनीति करने वाला है और आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता है, इसकी उठाकर पिटाई करो और बाहर फेंको.. उठा ले जाओ इसको बाहर.. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-stampede-at-jdu-president-lalan-singhs-mutton-feast-workers-thrashed/">बिहार

: जदयू अध्यक्ष ललन सिंह के मटन भोज में भगदड़, पिटे कार्यकर्ता

आम आदमी पार्टी ने दोनों घटनाओं को लेकर सरकार को घेरा

कई मीडिया चैनलों में एक और वीडियो चल रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री एक बुजुर्ग महिला फरियादी को चुप रहने के लिए बोल रहे हैं. फरियाद लेकर पहुंची एक महिला को सीएम कह रहे हैं कि `रुक जा..रुक जा..कहीं से सीखा के भेजी हुई है तू ,बैठ जा. कहीं से सीखा के भेजा गया तुझे चुप कर.`  दोनों वीडियो को लेकर विपक्ष सरकार को घेर रही है. आम आदमी पार्टी ने दोनों घटनाओं को लेकर सीएम खट्टर की आलोचना की है. इसे भी पढ़ें : युवा">https://lagatar.in/youth-rjd-state-executive-meeting-discussion-on-10-issues/">युवा

राजद के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक, 10 मुद्दों पर चर्चा
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही