Search

 
 
 

मनोहरपुर : कृषि कार्यशाला 125 किसान मित्रों को मिला प्रशिक्षण

 
Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर प्रखंड के एग्री स्मार्ट ग्राम बरंगा में 10 दिवसीय कृषि प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया था. मंगलवार को कार्यशाला का समापन हो गया. इस प्रशिक्षण में बरंगा ग्राम अंर्तगत 125 किसान मित्रों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित पौधा संरक्षण पर्यवेक्षक नंदलाल बाड़ा, प्रखंड तकनीकी प्रबंध आभास चक्रपाणि, उद्यान मित्र मनबोध महतो ने प्रगतिशील किसान मित्रों को आधुनिक तकनीकी से कृषि कार्य का प्रशिक्षण दिया. प्रशिक्षण कार्यशाला में ग्राम मुण्डा बिपीन चन्द्र महतो, रमाकान्त महतो, पंचायत समिति सदस्य प्रकाश होनहागा, वार्ड सदस्य रानी महतो एवं कृषक मित्र हरिहर महतो, जेराई हेम्ब्रोम, जेमा मुण्डा, कनक लता महतो, उच्छव कुमार महतो एवं अन्य कृषक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-bokaro-steel-workers-union-intuc-held-a-meeting-with-the-principal-of-dav-school/">नोवामुंडी

: बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन इंटक ने डीएवी स्कूल के प्राचार्य संग की बैठक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही