Search

 
 
 

मनोहरपुर : गणमौर जंगल के समीप 15 लाख की साल की लकड़ी जब्त, दो गिरफ्तार, जेल

 
Manoharpur (Ajay Singh) : सोमवार दोपहर करीब दो बजे गश्ती के दौरान वनरक्षियों ने गोईलकेरा वन प्रक्षेत्र एवं मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत गणमौर, तुमसाई जंगल के समीप दो एलपी ट्रकों में लदे अवैध साल की लकड़ी को जब्त किया है. पुलिस को देख ट्रक छोड़कर भाग रहे दोनों चालकों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. जब्त साल की लकड़ी की कीमत सरकारी मूल्य के मुताबिक लगभग 12 से 15 लाख रुपये है. दोनों चालक 22 वर्षीय प्रफुल कुमार खगड़िया और 23 वर्षीय दिवाकर यादव बांका (बिहार) का रहने वाला है. दोनों गिरफ्तार चालकों को वन अधिनियम के सुसंगत धाराओं में चाईबासा जेल भेज दिया गया है. जानकारी के मुताबिक जंगली बेशकीमती लकड़ी के धंधे में झारखंड से लेकर बिहार के सफेदपोश लकड़ी माफियाओं का नाम सामने आया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Manoharpur-Giraftar-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : साहिबगंज:">https://lagatar.in/sahibganj-people-light-up-due-to-temperature-being-43-degree-celsius/">साहिबगंज:

तापमान 43 डिग्री सेल्सियस होने से लोग हलकान
पकड़े गए चालकों ने बताया कि दोनों ट्रक मुजफ्फरपुर बिहार के अंजेयश उर्फ दीवान जी की है. दोनों चालक मुंशी कन्हाई कुमार के कहने पर रांची ट्रक लेकर आये थे. वहां रांची में नासीर खान ने इस काम के लिए ट्रकों में तेल भरने के लिए 20 हजार रुपये और रास्ते के खाने-पीने के लिए दोनों को छह हजार रुपये दिये थे. रांची से दोनों चालक मनोहरपुर आने के पूर्व चक्रधरपुर में बिनोद जायसवाल से मिले थे. उन्हीं के कहने पर आनंदपुर पोड़ाहाट जंगल प्रक्षेत्र पहुंचे. वहां पहले से ही मौजूद गोईलकेरा निवासी शिवकुमार साव ने एक अन्य व्यक्ति के साथ जंगल की ओर ले गया. वहां दोनों ट्रकों में साल बोटा लोड कर दोपहर में रांची ले जाने की तैयारी थी. तभी वनरक्षियों ने गणमौर तुमसाई जंगल के समीप सड़क पर दोनों ट्रकों को जब्त कर लिया और भाग रहे चालकों को गिरफ्तार कर लिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही