Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : ट्रेन से गिरकर 18 वर्षीय युवक की मौत

Manoharpur (Ajay Singh) : सोमवार रात को पोसैता स्टेशन के पास ट्रेन से गिर कर 18 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई. युवक जीवन हेंब्रोम मनोहरपुर थाना राइडीह गांव का रहने वाला है. मृतक जीवन संत अगस्तिन कॉलेज मनोहरपुर इंटर का छात्र है. परिजनों ने बताया कि जीवन सोमवार को ग्यारहवीं बोर्ड की परीक्षा देने कॉलेज आया था. वह रात में अपने गांव लौटने के लिए गांव के नज़दीक पोसैता स्टेशन के लिए मनोहरपुर से ट्रेन पकड़ा था. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-solar-water-tower-of-baragadiya-panchayat-bhawan-bad/">बहरागोड़ा

: बरागाड़िया पंचायत भवन का सोलर जलमीनार खराब

युवक को आई थी अंदरूनी चोटें

इस दौरान पोसैता स्टेशन के समीप गिर गया. जिससे युवक को अंदरूनी चोटें आई थी. युवक के साथ उसी ट्रेन में सफर कर रहे उसके साथी ने उसके परिवार वालों को इसकी सूचना दी. परिवार वाले युवक को घर ले आए थे. देर रात युवक की तबियत बिगड़ने लगी तो उसे मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया. वहां स्थानीय चिकित्सकों ने युवक को देखने के बाद मृत घोषित कर दिया. मनोहरपुर पुलिस ने अग्रेतर कार्रवाई करते हुए युवक के शव को मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-former-chief-minister-inaugurated-former-president-photo-gallery-in-singhbhum-chamber/">जमशेदपुर

: सिंहभूम चैंबर में ‘पूर्व अध्यक्ष फोटो गैलरी’ का पूर्व मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन          
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही