Search

 
 
 

मनोहरपुर : शिव महिमा कांवरिया संघ का 27 वां कारसेवा भंडारा सह स्वागत समारोह सम्पन्न

 
Manoharpur (Ajay singh) : श्रावण माह में महादेवसाल बाबा धाम में जाने वाले शिवभक्त कवारियों की सेवा के लिए मनोहरपुर रेलवे स्टेशन में 27 वां कारसेवा भंडारा सह स्वागत समारोह कार्यक्रम का आयोजन हुआ. श्री श्री शिव महिमा कांवरिया संघ राउरकेला लगातार कई सालों से भंडारा एवं निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन करती आ रही है. इधर, शनिवार को संस्था की ओर से कारसेवा भंडारे के समापन पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान रेलवे स्टेशन के पास स्थित शिव मंदिर में रुद्राभिषेक पूजन में आमंत्रित अतिथियों ने हिस्सा लिया एवं भोलेनाथ की पूजा अर्चना की. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-forest-workers-pay-tribute-to-the-late-forest-area-officer-sanjeev-kumar-singh/">किरीबुरू

: दिवंगत वन क्षेत्र पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह को वनकर्मियों ने दी श्रद्धांजलि

इन्हे किया गया सम्मानित

वही रुद्राभिषेक पूजा अर्चना कार्यक्रम में मनोहरपुर स्टेशन के रेल प्रबंधक शैलेंद्र कुमार, रेल थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारी एवं मनोहरपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता इंद्रकुमार डागा, जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादव एवं राउरकेला से आए नारायणी नमो नमो समिति एवं गौ ग्रास सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक मोदी, सुनील शर्मा, मुकेश केडिया, जगदीश अग्रवाल, समेत आमंत्रित अतिथियों का अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-police-arrested-5-in-tinku-murder-case/">जमशेदपुर:

टिंकू हत्याकांड में पुलिस ने 5 को दबोचा

संघ के इन सदस्यों का रहा अहम योगदान

इस अवसर पर श्री श्री शिव महिमा कांवरिया संघ के संस्थापक सह संरक्षक ईश्वरदास मित्तल, नदलाल साहू, यदुनंदन साह, साधुजी, कमल कौशल, रवी प्रसाद, प्रताप सिंह, विक्की सिंह, सूरज मिश्रा, आनंद अग्रवाल, पंकज मुलचंदानी, प्रशांत साहू, बसंत अग्रवाल, मोनु सिंह, पूजा यादव, भारती महतो, अमित डागा रिंकु, स्नेहिल कुमार समेत शिव भक्त उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही