Search

 
 
 

मनोहरपुर : भाजपा के रक्तदान शिविर में 35 यूनिट रक्त हुआ संग्रह

 
Manoharpur (Ajay Singh) : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में भाजपा द्वारा बुधवार को रक्तदान महादान कार्यक्रम के तहत 7वां रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. रक्तदान शिविर का उद्घाटन जिप उपाध्यक्ष रंजीत यादव, पूर्व विधायक गुरुचरण नायक एवं भाजपा नेत्री मालती गिलुआ आदि ने संयुक्त रूप से किया. इस मौके पर मनोहरपुर सीएचसी के चिकित्सक के अलावा अन्य कई लोगों ने रक्तदान में हिस्सा लेकर स्वेच्छा से रक्तदान किया. इसमें कुल 35 यूनिट रक्त का संग्रहण किया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-police-raid-on-habba-dabba-base-operators-run-away/">किरीबुरू

: हब्बा-डब्बा के अड्डे पर पुलिस का छापा, भागे संचालक

रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं

इस मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादव ने कहा कि रक्तदान एक महान व पुण्य का काम है. रक्तदान से बड़ा और कोई महादान नहीं है. रक्तदान के जरिये किसी की भी जान बचाई जा सकती है. इस मौके पर उपस्थित रक्तदाताओं का तथा आयोजन समिति के पदाधिकारी व सदस्यों ने शुभकामनाएं दी. इस मौके पर आयोजन समिति के प्रमुख वरिष्ठ भाजपा नेता इंद्र कुमार डागा, अमरेश विश्वकर्मा, बहनू तिर्की, संजय सिंह, अमित डागा, सीमा मुंडारी, शिवनाथ महतो के अलावा अन्य लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही