Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर छोटानागरा मुख्य सड़क मार्ग स्थित डिंबुली मोड़ के समीप शुक्रवार की शाम को अनाज से लदा 407 ट्रक पलट गया. इस दुर्घटना में ट्रक के चालक व खलासी बाल-बाल बच गए. उन्हें हल्की चोट आई है. मिली जानकारी के अनुसार उक्त ट्रक मनोहरपुर से राशन वितरण प्रणाली का चावल लेकर छोटानागरा सेंटर जा रहा था. इस दौरान डिम्यूली तीखा मोड़ पर अनाज से लदा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. इस दुर्घटना में 407 ट्रक का चारों चक्के ऊपर की ओर हो गए. घटना की सूचना मिलते ही मनोहरपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर थाना ले गई. इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. जबकि घायल चालक व खलासी का प्राथमिक उपचार कराया गया है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-dumper-hit-by-high-tension-wire-driver-narrowly-escaped/">किरीबुरू
: हाईटेंशन तार की चपेट में आया डंपर, बाल-बाल बचा चालक [wpse_comments_template]
मनोहरपुर : चावल से लदा 407 ट्रक पलटा, चालक व खलासी बाल-बाल बचे

Leave a Comment