Search

 
 
 

मनोहरपुर : संत अगस्तीन कॉलेज का 44वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना

 
Manoharpur : मनोहरपुर स्थित संत अगस्तीन महाविद्यालय का 44वाँ स्थापना दिवस सोमवार को महाविद्यालय सभागार में धूमधाम के साथ मनाया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिप सदस्य सह जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजीत यादव उपस्थित थे. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रंजीत यादव एवं विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस मौके पर संत अगस्तीन एवं पूर्व बिशप(छोटानागपुर) एवं संत अगस्तीन महाविद्यालय के मुख्य संस्थापक स्व. रेव्ह. जेड. जे. ते रोम की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पीत किया गया. मौके पर उपस्थित लोगों ने दो मिनट खड़े होकर मौन रखते हुए श्रद्धांजलि दी. [caption id="attachment_355277" align="aligncenter" width="360"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/WhatsApp-Im66age-2022-07-11-at-7.38-360x180.jpg"

alt="" width="360" height="180" /> संबोधित करते रंजीत यादव.[/caption] इसे भी पढ़े : घाटशिला:">https://lagatar.in/ghatshila-the-child-of-narsinghgarh-became-unconscious-due-to-snakebite-family-members-depended-on-exorcism/">घाटशिला:

सर्पदंश से नरसिंहगढ़ का बच्चा हुआ अचेत, झाड़-फूंक के भरोसे परिजन
उपस्थित लोगों को मुख्य अतिथि श्री यादव, रेव्ह. मनोहर किम्बो, प्राचार्य नेहरू लाल महतो, शासकीय सदस्य अरुण नाग समेत आमंत्रित अतिथियों ने महाविद्यालय के स्थापना काल से लेकर अब तक महाविद्यालय के गौरवशाली इतिहास के बारे जानकारी दी. साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में अति पिछड़ा क्षेत्र मनोहरपुर में इस महाविद्यालय के निर्माण में रेव्ह.जेड.जे.तेरोम की दूरदर्शिता का परिणाम को लेकर उनका सराहनीय योगदान के बारे बताया. मुख्य अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजीत यादव ने महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास में महाविद्यालय प्रबंधन को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापन प्रो. विक्रम नाग ने किया. इस अवसर पर रेव्ह.दाऊद टुटी, रेव्ह.एंजल कंडुलना, संत अगस्तीन महाविद्यालय के प्रो. एसी. मल्लिक, प्रो. डॉ. साधेश्वरी महतो, सुरेंद्र चौधरी, प्रोमिला हेरेंज, बबलू बेसरा, सनिका लकड़ा, लक्ष्मीनारायण महतो, सोनल भुइयाँ, ललिता जोजो समेत महाविद्यालय के शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही