Search

 
 
 

मनोहरपुर : काम पर लौटे चिरिया के 452 ठेका मजदूर, ठेका कंपनी ने माइंस जाने के लिए बस नहीं कराया उपलब्ध

 
Manoharpur (Ajay singh) : मनोहरपुर आयरन ओर मायंस चिरिया(सेल) के 452 ठेका मजदूरों को पुनः काम पर वापस लिए जाने की घोषणा के बाद से ही मजदूरों मीन खासा उत्साह है. मंत्री जोबा माँझी कि घोषणा से उत्साहित सभी मजदूर शुक्रवार सुबह ही काम पर जाने के लिए मनोहरपुर साइडिंग स्थित एनएसपीएल ठेका कंपनी कार्यालय पहुँच गए. परंतु यहाँ ठेका कंपनी द्वारा मजदूरों को माइंस जाने के लिए बस मुहैया नहीं कराया गया. हालांकि कुछ मजदूर अपनी सायकल से ही काम पर गए और कुछ बस के अभाव में काम पर नहीं जा सके. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-a-large-number-of-jmm-workers-will-participate-in-the-program-organized-on-tribal-day-discussions-were-held-on-preparations/">मनोहरपुर

: आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता करेंगे शिरकत
वहीं बस के अभाव में काम पर नहीं जाने वाले झारखंड मजदूर संघर्ष संघ से जुड़े मजदूरों ने मनीपुर आमबगान में मजदूर नेता हरेन सिंह कि अगुवाई में एक बैठक की. मजदूर नेता हरेन सिंह ने कहा कि मंत्री कि घोषणा का हम सभी मजदूर स्वागत करते है. किंतु काम पर जाने वाले मजदूरों को ठेका कंपनी द्वारा बस मुहैया नहीं कराया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है. इससे मजदूरों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है. उन्होंने पूर्व की भाँति जिस तरह मज़दूरों को माइंस जाने के लिए बस उपलब्ध कराने की मांग की है. बैठक में देवलाल मुखी, लाला तोपनो, धनीराम अंगरिया, अमित कुमार, मानसिंह सिद्धू, गणेश महतो, रामु महतो, इस्तीफान पुर्ती, भूरा चंपिया समेत काफी संख्या में मजदूर उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-missing-student-of-dav-nit-with-odisha-police/">आदित्यपुर

: डीएवी एनआईटी का लापता छात्र ओड़िशा पुलिस के पास
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही