Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर: सारंडा से चोरी 6.4 लाख के बिजली पोल और तार को चोरों ने 77 हजार में बेचा, छह गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Manoharpur : मनोहरपुर प्रखंड की जराइकेला पुलिस ने 28 जुलाई से 5 अगस्त के बीच सारंडा से बिजली के पोल व अन्य उपकरणों की चोरी के मामले में छह आरोपियों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया है. बिटकिलसोय व नयागांव के बीच हुई इस चोरी में गिरफ्तार पांच आरोपी ओड़िशा के बिसरा थाना और एक राउरकेला का निवासी है. गिरफ्तार आरोपियों में चक्रधर मोहंती (42), मोहम्मद तबरेज (37), घूरन महतो (40), बासुदेव नाग (26) और विनोद नाग (20) समेत राउरकेला के सेक्टर-7 निवासी राजू प्रसाद (22) शामिल हैं. गिरफ्तार सभी आरोपियों को शुक्रवार को कोविड जांच के बाद जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने एक अप्राथमिकी अभियुक्त चोकरो के घर से 10 हजार रुपए नकद, 9 पीस बिजली का खंभा और चोरी में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन संख्या जेएच-05 सीयू/1944 को बरामद किया है. मनोहरपुर के डीएसपी दाउद किड़ो ने बताया कि चोरी के 6.4 लाख रुपए के बिजली के खंभों व अन्य उपकरणों को आरोपियों द्वारा मात्र 77 हजार रुपए में बेचे जाने की बात सामने आई है. इस ग्रुप का सरगना फरार मोहम्मद सूफियान है. उसके पकड़े जाने के बाद ही पता चलेगा कि बिजली के सामानों की बिक्री कहां की गई है. अन्य अभियुक्तों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

सिमडेगा से पकड़ाए घूरन व चोकरो ने खोले राज

शुक्रवार को मनोहरपुर थाने में डीएसपी दाऊद किडो ने जराइकेला थाना प्रभारी आशीष भारद्वाज की मौजूदगी में प्रेस वार्ता करते हुए इसकी जानकारी दी. डीएसपी ने बताया कि विद्युत विभाग के कनीय अभियंता कफील अंसारी के आवेदन पर जराइकेला थाने में विगत 5 अगस्त को 49 पोल, 8 किलोमीटर तार और अन्य बिजली उपकरण चोरी किए जाने की प्राथिमिकी दर्ज कराई गई थी. जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम का गठन कर मामले का उदभेदन करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जराइकेला पुलिस द्वारा मामले की छानबीन के दौरान जिले के एसपी अजय लिंडा को गुप्त सूचना मिली कि सूफियान, चोकरो तथा घूरन नाम के व्यक्तियों द्वारा रात्रि के समय जंगल क्षेत्र से पिकअप वाहन पर ये सामान लोड कर दो बार राउरकेला में बेचा गया है. सूचना के आधार पर छापेमारी कर सिमडेगा से घूरन व चोकरो को पकड़कर थाना लाया गया. जहां पूछताछ में इन्होंने अपना अपराध स्वीकार किया तथा कांड में संलिप्त अन्य लोगों के नाम भी पुलिस को बताए. चोकरो की निशानदेही पर बिजली के खंभे का 9 टुकड़ा बरामद किया गया. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कांड में संलिप्त मोहम्मद तबरेज, बासुदेव नाग व विनोद नाग एक टेम्पो व कांड में प्रयुक्त पिकअप वाहन मनोहरपुर की ओर जा रहा है. तब पुलिस ने वाहन चेकिंग लगाकर टेम्पो से उक्त तीनों को पकड़ा और कुछ समय बाद ही उक्त पिकअप वाहन को पकड़ा. जिसके चालक राजू प्रसाद को भी गिरफ्तार कर लिया गया.जबकि कांड में एक अन्य अप्राथमिकी अभियुक्त मोहम्मद सूफियान फरार है. डीएसपी ने यह भी कहा है कि अन्य अभियुक्त भी जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होंगे. प्रेसवार्ता के दौरान एसआई अनिकेत कुमार, एसआई संतोष कुमार आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही