Search

 
 
 

मनोहरपुर : देवघर के लिए रवाना हुआ चिरिया से 50 कावरियों का जत्था

 
Manoharpur (Ajay singh) : मनोहरपुर के चिरिया से 50 कावरियों का जत्था बुधवार की शाम विशाल यादव के नेतृत्व में देवघर बाबा धाम के लिए रवाना हुआ. इस जत्थे में चिरिया अंतर्गत बाजार हाता, कच्छी हाता, अंकुवा, हाटिंग सेल कालोनी के कवारिया समिति के सदस्य शामिल हैं. विशाल यादव ने बताया कि जत्था में शामिल लोग गुरुवार को सुल्तानगंज के गंगाधाम से कांवर में जल लेकर बाबाधाम देवघर के लिए रवाना होंगे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-bjp-leaders-celebrated-by-marching-on-foot-after-draupadi-murmu-became-the-president/">चाईबासा

: द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर भाजपा नेताओं ने पैदल मार्च निकालकर मनाया जश्न
वहीं रविवार को देवघर के बाबाधाम में बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे उसके उपरांत उसी दिन बाबा बासुकीनाथ शिवालय में जलाभिषेक करेंगे. वहीं बाबाधाम देवघर जाने वालों में चिरिया के कावरिया बम विशाल यादव, पंकज मल्लिक, जितेंद्र पाठक, मनीष जायसवाल, मिथलेश सिंह, मोहन समद, सुशील दास, मनोज दास, विक्की सांडिल, अनिता बड़ाईक, रौशनी कुमारी समेत दर्जनो शिव भक्त शामिल है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही