Search

 
 
 

मनोहरपुर : बेदव्यास से जल लेकर हजारों कावड़ियों का जत्था महादेव साल बाबा धाम के लिए रवाना

 
Manoharpur (Ajay Singh) : कोरोना के कारण दो वर्षों से बंद पड़े कांवड़िया यात्रा पुनः शुरू होने से शिव भक्तों में अद्भुत उत्साह देखा जा रहा है. सावन की दूसरी सोमवारी पर महादेव साल शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए हजारों की संख्या में कावड़ियों का जत्था पैदल ही मनोहरपुर से शाम को रवाना हुआ. इसमें शामिल सभी शिव भक्त कांवड़िया ओड़िसा, राउरकेला व आस पास के क्षेत्र के हैं. यह लोग हजारों की संख्या में हर साल महादेवसाल आते है और वेदव्यास संगम नदी से जल लेकर करीब 95 किलो मीटर की दूरी तय कर दुर्गम जंगली पहाड़ी एवं पथरीले रास्ते व पगडंडियों से पैदल चलकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक व पूजा अर्चना करते है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर:">https://lagatar.in/chakradharpur-teachers-of-sant-xaviers-english-medium-school-bid-farewell-to-father-johnny-p-devasya-tears-spilling-from-eyes/">चक्रधरपुर:

संत जेवियर्स के शिक्षकों ने फादर जॉनी पी देवस्या को दी विदाई, आंखों से छलके आंसू
[caption id="attachment_366950" align="aligncenter" width="483"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/manoharpur-baba-dhaam-2.jpeg"

alt="" width="483" height="322" /> कावड़ियों की सेवा में लगे संघ के सदस्य[/caption]

1995 से वा देती आ रही शिव महिमा कावड़िया संघ

इस दौरान कावड़ियों की कारसेवा में वर्षों से निशुल्क दवा, लंगर आदि की व्यवस्था में राउरकेला कि कई धार्मिक संस्था बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते है. इस दरम्यान राउरकेला से महादेवसाल के बीच रास्ते में विभिन्न पड़ावो पर राउरकेला की संस्था कैंप लगाकर कावड़ियों की सेवा में लगे रहते है. वहीं धार्मिक कार्यों एवं कावड़ियों की सेवा में लगी राउरकेला की अग्रणी संस्था श्री शिव महिमा कावड़िया संघ वर्ष 1995 से अपनी सेवा देती आ रही है. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/ghatshila-hemant-government-is-working-on-the-lines-of-roti-cloth-and-house-mla-2/">सरायकेला

: जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ उद्घाटन

इनका रहा अहम योगदान

इस कारसेवा में संस्था के मुख्य संस्थापक व संरक्षक ईश्वर दास मित्तल एवं संस्था के वरिष्ठ सदस्य नंदलाल शाह, यदुनंदन शाह उर्फ साधु जी, बसंत अग्रवाल, सूरज मिश्रा, सोनू सिंह, रवि प्रसाद, राजेश जायसवाल, बलराज सिंह, पंकज मुलचंदानी, प्रशांत साहू, अनुराग चौधरी, पूजा यादव, भारती महतो मौजूद थे. इस मौके पर अभिभावक स्वरूप एवं मनोहरपुर स्थानीय वरिष्ठ भाजपा नेता इंद्रकुमार डागा, अर्जुन शाह आदी का अहम् योगदान रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही