Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : बाबाधाम में जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों का जत्था जल लेने वेदव्यास संगम रवाना

Manoharpur (Ajay singh) : मनोहरपुर के सैकड़ों की संख्या में कांवड़ियां सुरज शाह और कर्ण लोहार के नेतृत्व में जलाभिषेक के लिए महादेवशाल बाबा धाम जाएंगे. शुक्रवार की सुबह सभी कांवड़ियों का जत्था पवित्र जल लेने मनोहरपुर से ओडिशा राउरकेला, वेदव्यास संगम तट के लिए रवाना हुआ. इस जत्थे में मनोहरपुर अंतर्गत बाजार, बीस खोली, भट्टी तुरी टोला, इंदिरा नगर व रेल कॉलोनी के कांवड़ियां समिति के सदस्य शामिल थे. टीम के नेतृत्वकर्त्ता सुरज शाह ने बताया कि आज ही वेदव्यास संगम तट से कांवर में जल लेकर महादेवशाल बाबाधाम के लिए निकलेंगे. इसे भी पढ़े : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-meghahatuburu-iron-mine-management-will-organize-computer-training-programs/">किरीबुरू

: मेघाहातुबुरु लौह अयस्क खदान प्रबंधन करेगा कम्प्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

सोमवार अहले सुबह ही बाबा भोलेनाथ का करेंगे जलाभिषेक

उन्होंने बताया कि पहला पड़ाव बिश्रा व दूसरा पड़ाव शनिवार को मनोहरपुर का होगा. उसी शाम को तीसरा पड़ाव पोसैता में होगा, जहां रात्री में विश्राम करने के उपरांत रविवार सुबह पोसैता से सभी महादेवशाल बाबा धाम शाम को पहुंचेंगे. वहां रात्री में सभी कांवड़ियां विश्राम करेंगे और सोमवार अहले सुबह ही महादेवशाल स्थित शिव मंदिर में बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के उपरांत उसी दिन सभी कांवड़ियां अपने घर व गंतव्य के किए प्रस्थान करेंगे. वहीं, कोल्हान में विख्यात मिनी बाबाधाम महादेवशाल नाम से जाने वालों में मनोहरपुर के कांवड़ियों के जत्थे में बम सुरज शाह, कर्ण लोहार, राजकुमार महतो, नंदकिशोर, दिनेश गोप, विशाल चौहान, विक्की शर्मा, नितेश गोप, अजय कृष्णा मोदी, विकाश महतो, विश्वजीत तांती समेत सैकड़ों कांवड़ियां शामिल है. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-hod-of-psychology-department-of-kolhan-university-got-one-year-extension/">चाईबासा

: कोल्हान विवि के साइकोलॉजी विभाग के एचओडी को मिला एक साल का अवधि विस्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही