Search

 
 
 

मनोहरपुर : कुम्हारमुंडा में सरना कोड की मांग को लेकर विशाल महासम्मेलन 21 मई को

 

Manoharpur (Ajay Singh) : सोमवार को ग्राम सिरका में सरना धर्म कोड लागू करने एवं विशाल महासम्मेलन को लेकर एक बैठक किया गया. बैठक में केंद्र सरकार से आदिवासी सरना समाज हित में सरना कोड लागू करने की मांग की गई. साथ ही सरना कोड मांग को तेज करने को लेकर आगामी 21 मई को मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम कुम्हारमुंडा में प्रदेश स्तरीय विशाल महासम्मेलन करने का निर्णय लिया गया. इस विशाल महासम्मेलन में उड़ीसा प्रदेश के आदिवासी सरना समाज के लोगों को भी आमंत्रित किया जाएगा. बैठक में मुख्य रूप से उरांव समाज के अध्यक्ष तिला तिर्की, पतरस कुजूर, सुकरा मिंज, विजय तिग्गा, रविद्र तिर्की समेत काफी संख्या में सरना समाज के लोग मौजूद थे.

इसे भी पढ़ेंघाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-women-of-tamakpal-village-reached-mla-darbar-with-land-dispute-case/">घाटशिला

: तामकपाल गांव की महिला जमीन विवाद का मामला लेकर पहुंची विधायक दरबार

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही