Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : संत अगस्तीन कॉलेज में इतिहास विषय पर सेमिनार आयोजित

Manoharpur (Ajay Singh) : संत अगस्तीन महाविद्यालय मनोहरपुर के सभागार में शनिवार को इतिहास विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया. सेमिनार का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नेहरू लाल महतो ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. महाविद्यालय के इतिहास विभाग द्वारा आयोजित "प्राचीन भारत में शिक्षा व्यवस्था" विषय पर चर्चा कर इसके महत्व व जानकारियां को साझा किया. इस कार्यक्रम में कॉलेज के सभी सेमेस्टर के छात्रों ने भी हिस्सा लिया. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-kumkum-produced-commendable-results-in-difficult-circumstances-ghanshyam/">धनबाद:

कुमकुम ने विषम परिस्थिति में काबिल ए तारीफ परिणाम निकाला : घनश्याम

डीबेट में बेहतर प्रस्तुति के लिए राजलक्ष्मी को किया गया पुरस्कृत

सेमिनार का मुख्य विषय “प्राचीन भारत में शिक्षा व्यवस्था`` पर विशेष चर्चा के साथ-साथ सामूहिक रूप से डीबेट हुआ. मौजूद छात्रों ने नालंदा विश्वविद्यालय, तक्षशिला विश्वविद्यालय व विक्रमशीला विश्वविद्यालय की जानकारियां देते हुए आपस में तर्क-वितर्क किए. आयोजक की ओर से डीबेट में बेहतर प्रस्तुति के लिए राजलक्ष्मी सोय को पुरस्कृत किया गया. इस मौके पर महाविद्यालय के शिक्षिका सोनल भूइंया, शिक्षक सुरेन्द्र चौधरी, आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही