Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : रेल टेका, डहर छेका आंदोलन को लेकर प्रशासन अलर्ट

Advertisement
Advertisement
Manoharpur (Ajay Singh) : झारखंड में कुड़मी समाज अपने आप को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है. इसी क्रम में कुड़मी समाज 20 सितंबर से एक बार फिर से अनिश्चितकालीन रेल टेका आंदोलन शुरू करेगा. इसे लेकर जहां पुलिस-प्रशासन अलर्ट है, वहीं दूसरी तरफ आदिवासी कुड़मी संगठन आंदोलन को धार देने में जुटा हुआ है. आंदोलन की घोषणा के बाद से रेल प्रशासन समेत जिला प्रशासन की भी चिंता बढ़ गई है. इससे निपटने के लिए रेल व जिला प्रशासन भी हाई अलर्ट मोड पर है. साथ ही इस दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित ना हो इसकी तैयारी कर ली गई है. विदित हो कि आदिवासी कुड़मी समाज संघ ने ‘रेल टेका, डहर छेका’ यानी रेल रोको-रास्ता रोको आंदोलन के तहत मनोहरपुर के घाघरा स्टेशन के पास रेल एवं सड़क मार्ग जाम करने की घोषणा की है. इधर, इस रेल चक्का जाम को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है कई को परिवर्तित रूट पर चलाने का निर्णय लिया है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-worship-and-religious-events-bring-unity-in-the-society-arvind-singh/">आदित्यपुर

: पूजा-पाठ एवं धार्मिक आयोजनों से समाज में एकजुटता आती है : अरविंद सिंह
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही