Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : ईद की नमाज अदा कर रोजेदारों ने अमन शांति की दुआ मांगी

Manoharpur(Ajay Singh) : मुस्लिम समुदायों ने ईद-उल-फितर का त्योहार शनिवार को धूम-धाम से मनाया. मौके पर स्थानीय ईदगाह व मस्जिदों में रोजेदारों ने अकीदद के साथ ईद की नमाज अता की.साथ ही अमन शांति व भाईचारे की दुआ मांगी. ईद की नमाज पढ़ने के बाद नमाजियों ने सामूहिक रूप से एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई व मुबारकबाद दी. इसे भी पढ़ें :अल्लाह">https://lagatar.in/eid-is-the-gift-of-allahs-worship-maulana-syed-shah-alkama-shibli-qadri/">अल्लाह

की इबादत का उपहार है ईद : मौलाना सैय्यद शाह अल्कमा शिबली कादरी

घर-घर बनवाये जाते है स्वादिष्ट पकवान 

ईद उल फितर मुस्लिम धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है. यह त्योहार रमजान महीने के आखरी दिन चाँद को देखने के बाद मनाया जाता है.ईद पूरी दुनिया में बड़े धूम-धाम से मनायी जाती है.इस दिन लोग नए कपड़े पहनकर ईदगाह व मस्जिद जाते है. नमाज पढ़ने के बाद लोग एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाईयां देते है. घर-घर स्वादिष्ट पकवान बनवाये जाते है. परिवार और दोस्तों में मिठाई और उपहार बांटे जाते है.बच्चों को बड़े लोगों की तरफ से ईदी दी जाती है.इस दिन ज़रूरतमंद व गरीब लोगों को अन्नदान भी किया जाता है. वहीं ईद की बधाई देने के लिए इस दिन अपने सुदूर इष्ट मित्रों व परिजनों को ईद की मुबारकबाद सोशल मिडीया के माध्यम से भी एक-दूसरे को ईद की बधाई देने का प्रचलन बढ़ा है. ईद का त्योहार वास्तव में खुशी, सादगी, भाईचारा और प्रेम का त्योहार है.यह पर्व हमें साथ मिलजुलकर रहने व मानवता का पाठ पढ़ाता है. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-mani-eid-mutual-unity-and-brotherhood/">चाकुलिया

: आपसी एकता और भाईचारे के साथ मनी ईद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही