Search

 
 
 

मनोहरपुर : सरकार से आजसू नेता ने जिले को सुखाड़ घोषित करने की मांग की

 
Manoharpur (Ajay singh) : पश्चिमी सिंहभूम ज़िले में बारिश नहीं होने से धान कि खेती पर इसका असर पड़ा है. आजसू नेता सह मनोहरपुर विधान सभा प्रभारी बिरसा मुंडा ने किसानों को राहत देने के लिए राज्य सरकार से ज़िले को सुखाड़ घोषित करने की मांग की है. आजसु नेता बिरसा मुंडा ने लगातार न्यूज़ से कहा कि इसके लिए उन्होंने 15 अगस्त तक सुखाड़ घोषित करने का राज्य सरकार को अल्टीमेटम दिया है. यदी राज्य सरकार सुखाड़ को देखते हुए किसानों को राहत नहीं देती है,तो इस पर वे जल्द फ़ैसला लेंगे. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-free-health-check-up-camp-organized-in-kulitodang-panchayat-building/">चक्रधरपुर

: कुलीतोड़ांग पंचायत भवन में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

दो दिवसीय लोड़ाई व गुदड़ी में बैठक बुलाई गई

आजसू नेता मुंडा ने कहा कि सुखाड़ घोषित करने के लिए उन्होंने आगामी 16 से 17 अगस्त को दो दिवसीय लोड़ाई व गुदड़ी में बैठक बुलाई है. ताकि आगे की जनआंदोलन को लेकर रणनीति व रूपरेखा पर चर्चा कि जा सके. साथ ही उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य बनने के बावजूद खतियान आधारित स्थानीय नीति एवं नियोजन नीति लागू नहीं होने से यहां के आदिवासी, मूलवासी अपने आपको ठगा महसूश कर रहें है. इस पर भी बैठक में विस्तारपूर्वक चर्चा और आंदोलन करने कि उन्होंने बात कही. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही