Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : सर्वदलीय नेताओं ने कांग्रेस नेता भोला चौधरी को दी श्रद्धांजली

Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिवंगत भोला चौधरी की आत्मा की शांती के लिए सोमवार को उनके आवास पर शोक सभा का आयोजन हुआ. इस मौके पर कांग्रेस, बीजेपी, जेएमएम नेता, यादव महासभा के पदाधिकारी समेत स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे. सभी ने दिवंगत आत्मा की परम शांती के लिये एक मिनट का मौन रखा व उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पीत किया. वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरुण कुमार नाग ने कहा कि दिवंगत नेता भोला चौधरी एक कर्मठ व जुझारू नेता थे. पार्टी एवं समाजहीत में उनके द्वारा उल्लेखनीय कार्यों को लोग सदा याद रखेंगे. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-rolling-stone-academys-anniversary-was-celebrated-in-railway-high-school-ground-a-fair-was-held/">चक्रधरपुर

: रेलवे हाई स्कूल मैदान में रोलिंग स्टोन एकाडमी का मनाया गया वार्षिकोत्सव, लगा मेला

परिजनों को ढांढस बंधाया

सभी ने दिवंगत भोला चौधरी के परिजनों को ढांढस बंधाया साथ ही दिवंगत आत्मा की शांती के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. शोक सभा में श्रद्धांजली देने पहुंचे मुख्य रूप से कृष्ण देव साह उर्फ फेकू साव, कांग्रेस नेता सुभाष नाग, अशोक सिंह, प्रदेश यादव महासभा के महामंत्री राजु यादव, जिला यादव महासभा के अध्यक्ष अनिल यादव, उपाध्यक्ष दिलीप यादव, महेश यादव, जेएमएम नेता अकबर खान, विहीप नेता गोनू जायसवाल समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही