Search

 
 
 

मनोहरपुर : झारखंड भ्रमण पर निकले अमित महतो लोगों को कर रहे जागरूक

 
Manoharpur (Ajay Singh) : झारखंड, सिल्ली के पूर्व विधायक अमित महतो इन दिनों 1932 खतियान को राज्य में लागु करने के उद्देश्य से राज्य का भ्रमण कर रहे हैं. वहीं युवा नेता सह पूर्व विधायक अमित महतो मंगलवार को झारखंड जागो फॉर रन के तहत मनोहरपुर विधान सभा क्षेत्र का दौरा किया. इस क्रम में वे मनोहरपुर में स्थानीय लोगों से मिले. साथ ही खतियान आधारित स्थानीय एवं नियोजन नीति के बारे विस्तार पूर्वक जानकारी दी. उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य झारखंड में पिछले डेढ़ साल से चल रहे खतियान आधारित स्थानीय एवं नियोजन नीति के आंदोलन से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में रह रहे स्थानीय लोगों को अवगत कराना है एवं उनको इस आंदोलन से जोड़ना है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-pg-department-students-are-not-getting-sports-kit-students-upset/">चाईबासा

: पीजी विभाग के विद्यार्थियों को नहीं मिल रहा स्पोर्ट्स किट, विद्यार्थी परेशान

झारखंड भ्रमण का मकसद राज्य के लोगों को एकसूत्र में बांधना

साथ ही झारखंड की भाषा व संस्कृति का संरक्षण एवं संवर्धन करना है. वे अभी मनोहरपुर विधानसभा के दौरे पर हैं, जिसका मकसद संपूर्ण राज्य के लोगों को एक सूत्र में बांधना है. इस जनजागरूकता अभियान में मनोहरपुर प्रखंड के रायकेरा, लक्ष्मीपुर. ऊंधन. मनोहरपुर, नंदपुर, घाघरा, ढिपा एवं बड़पोस आदि गांवों का भ्रमण किया. इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनका अभिनंदन करते हुए भव्य स्वागत किया गया. झारखंड जागो फॉर रन भ्रमण पर निकले महतो के संग स्थानीय प्रबुद्ध लोगों समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही