Search

 
 
 

मनोहरपुर : मानदेय भुगतान के लिए आंगनबाड़ी सेविकाओं ने की बैठक

 
 Manoharpur (Ajay singh) : रविवार को झारखंण्ड राज्य समाज कल्याण प्रखंड शाखा मनोहरपुर आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ कि बैठक बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में अर्चना महतो की अध्यक्षता में हुई. इसमें आंगनबाड़ी सेविकाओं के सात माह से लंबित मानदेय भुगतान एवं विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई. सेविकाओं को पोषाहार राशि का समय पर भुगतान नहीं के होने के कारण केन्द्र` संचालन में कठिनाइयों के संबंध में पश्चिम सिंहभूम जिला अन्तर्गत सभी परियोजनाओं में गैस सिलेन्डर की आपूर्ति की गई है, परन्तु मनोहरपुर स्थित परियोजना के अन्तर्गत किसी भी केन्द्र में गैस सिलेंडर आपूर्ति नहीं की गई है. इससे सेविकाओ में अक्रोश है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/Manoharpur-Anganbari-1.jpg"

alt="" width="1024" height="576" /> इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-tricolor-will-be-distributed-in-kali-puja-committee-colony/">आदित्यपुर

: काली पूजा कमेटी कॉलोनी में बांटेगी तिरंगा
इसके अलावा ट्रैकर ऐप्स के माध्यम से सेविकाओं को काम करने के लिए बाध्य किया जा रहा है, जबकि इसके एवज में सरकार की ओर से कुछ भी राशि प्रदान नहीं की जा रही है. आंगनबाड़ी सेविकाओं ने बैठक में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अपनी चट्टानी एकता बनाए रखने के लिए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया. अंत में अध्यक्ष ने बैठक में उपस्थित सेविका, सहायिकाओं को धन्यवाद दिया. बैठक में संघ की प्रखंड अध्यक्ष अर्चना` महतो, मंत्री मार्टिन मुर्मू, बसन्ती, बासमती साहिल, रोजलीन, ज्योति सुरिन, जुलमानी गोड़ेगा, सीता हांसदा, शालमी कुमारी, हेलेन भूईमा एवं अन्य सेविका, सहायिकायें उपस्थित थीं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही