Search

 
 
 

मनोहरपुर : प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने से नाराज सीएचसी के स्वास्थ्यकर्मियों ने दी आंदोलन की धमकी

 
Manoharpur (Ajay singh) : मनोहरपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सभागार में झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की एक बैठक रविवार को आयोजित हुई. बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सभी कर्मचारी उपस्थित थे. इनमें एएनएम, जीएनएम, एमपीडब्लू समेत सभी स्वास्थ्यकर्मी शामिल थे. बैठक में सभी ने अपनी-अपनी समस्याओं को रखा. इस दौरान निर्णय लिया गया कि संघ उक्त कर्मचारियों की समस्या से जिले के सिविल सर्जन, जिला लेखा प्रबंधक एवं उपायुक्त को अवगत कराएगी. इसे भी पढ़ें : गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-seven-feet-long-python-came-out-forest-workers-caught-and-left-it-in-the-forest/">गालूडीह

: सात फीट लंबा अजगर निकला, वनकर्मियों ने पकड़ कर जंगल में छोड़ा

प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने पर आंदोलन करेंगे कर्मचारी

स्वास्थ्यकर्मियों ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों के प्रति मनोहरपुर सीएचसी चिकित्सा प्रभारी एवं लेखापाल गंभीर नहीं है. उन्हे स्वास्थ्यकर्मियों की समस्याओं से कुछ भी लेना देना नहीं है. इसके कारण स्वास्थ्यकर्मियों को अब तक मानदेय, प्रोत्साहन राशि, नियामित टीकाकरण व पोलियो की बकाया राशि का भुगतान नहीं हुआ है. वहीं स्वास्थ्यकर्मियों ने कहा कि उन्हे पाँच डिलीवरी के बाद सरकार की ओर से मिलने वाली प्रोत्साहन राशी भी कई वर्षों से नहीं मिली है. इन मुद्दों पर संघ ने कड़ा एतराज जताते हुए जिला उपायुक्त एवं सिविल सर्जन से मिलकर मांगे रखे जाने का आश्वासन दिया. प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने पर स्वास्थ्यकर्मियों ने आंदोलन की धमकी दी है. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-villagers-duly-performed-kande-pat-worship-in-kande-dungri/">सरायकेला

: कांडे डूंगरी में ग्रामीणों ने विधिवत किया “कांडे पाट” पूजा
[caption id="attachment_367910" align="aligncenter" width="515"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/manoharpur-tranning-2.jpeg"

alt="" width="515" height="343" /> बैठक में अपनी बातें रखती सीएचसी की स्वास्थ्यकर्मी[/caption]

यह लोग रहे मौजूद

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित एएनएम एनी सुरीन, प्रेमी लोमगा, लक्ष्मी हेम्ब्रोम, अंजना तिर्की, नूतन डूँगडूँग, सुजित महतो, साईमन कुजूर, रेणु देवगम, सुनिता महतो, निरा महतो, समिति कुमारी सिन्हा, सिरोफ़िना तिर्की, पूनम महतो, पुनम तोपनो, रूबीना नाग, आसियानी तोपनो, समेत एएनएम, जीएनएम समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही