Search

 
 
 

मनोहरपुर : मौसीबाड़ी मंदिर में कलाकारों ने प्रस्तुत किया ओड़िया व हिंदी भजन

 
Manoharpur : प्रभु जगन्नाथ, बलभद्र व सुभद्रा के मौसीबाड़ी प्रवास के दौरान मौसीबाड़ी परिसर में भजन कार्यक्रम व भंडारे का आयोजन किया गया. शुक्रवार को श्रीहरि भजन मंच राउरकेला के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक ओड़िया व हिंदी भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया. भजन कार्यक्रम का शुभारंभ राजा प्रताप रुद्र सिंहदेव व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया. इसके बाद भजन मंच के कलाकारों ने भजन की शुरुआत की. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-representatives-of-16-regions-met-and-demanded-to-hold-elections-for-vishwakarma-samaj/">जमशेदपुर

: 16 क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने बैठक कर विश्वकर्मा समाज का चुनाव कराने की मांग की
भजन कलाकार अभय कुमार साहू, देवेन्द्र साहू, सरोजनी साहू, लिपिसा दास, जय लक्ष्मी जेना ने "कोला ठाकुरो मो कोला ठाकुरो", "श्रीराम-जानकी बैठे हैं मेरे सीने में", "कालिया मो देहो", "जोगोबन्धु है गोसांई", "केरी-केरी सुना दुबो" समेत कई भजन प्रस्तुत किया. आकाशवाणी कटक की गायिका सरोजनी ने दर्शकों को अपने भजन गायन से मंत्रमुग्ध कर दिया. भजन कार्यक्रम के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया. श्रद्धालुओं ने प्रभु जगन्नाथ पर चढ़ाया गया खीर, खिचड़ी ग्रहण किया. मौके पर शिव प्रताप सिंहदेव, विश्वनाथ राउत, प्रदीप गंताइत, केदार गुप्ता, पूर्ण चंद्र जेना, देवेन्द्र राणा, काली साहू, प्रफुल्ल कुमार राणा, उषा गुप्ता समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही