Search

 
 
 

मनोहरपुर : मुखिया संघ के अध्यक्ष बने अशोक बंदा, सचिव बनी पूजा कुजूर

 
Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत मुखिया संघ की एक बैठक रविवार को मनोहरपुर पूर्वी पंचायत भवन सभागार में हुई. बैठक की अध्यक्षता मनोहरपुर पूर्वी पंचायत की मुखिया पूजा कुजूर ने की. इस दौरान पंचायत स्तर से जुड़े विभिन्न विंदुओ एवं पंचायत के सर्वांगीण विकास को लेकर चर्चा हुई. इसके लिए प्रखंड के सभी मुखियाओं ने आपसी एकजुटता व एकता पर बल दिया. इसके लिए मुखिया संघ का गठन किया गया. सर्वसम्मति से मुखिया संघ के अध्यक्ष ढिपा पंचायत के मुखिया अशोक बंदा को बनाया गया. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-aspire-organization-runs-up-gradation-education-program-task-given-to-children/">नोवामुंडी

: एस्पायर संस्था ने चलाया उन्नयन शिक्षा कार्यक्रम, बच्चों को दिया टास्क
इसके साथ ही सचिव के रूप में मनोहरपुर पंचायत पूर्वी के मुखिया पूजा कुजूर को एवं कोषाध्यक्ष के पद पर चिरिया पंचायत की मुखिया अल्बीना कंडुलना को सर्वसम्मति से चयन किया गया. वहीं संघ के बैठक में मुख्य रूप से कोलपोटका पंचायत के मुखिया अजित तिर्की, मुखिया (लाईलोर) बिरसा कंडुलना, मुखिया (नंदपुर) सुशीला संवैया, मुखिया (मकरंडा) रानी गुड़िया, मुखिया (बरंगा) ओनामी कोड़ा, मुखिया (राईकेरा) रानी कच्छप, मुखिया (डिंबुली) हल्यानी जाते, मुखिया (मनोहरपुर,पश्चिमी) ज्योतिष ओड़ेया उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही