Search

 
 
 

मनोहरपुर : सारंडा के मकरंडा में विश्व स्तनपान दिवस पर चलाया गया जागरूकता अभियान

 
Manoharpur (Ajay singh) : सारंडा के सुदूरवर्ती मकरंडा पंचायत अंतर्गत कुसुमडीह व नवाडीह आंगनबाड़ी केंद्र में मंगलवार को विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया गया. इस अवसर पर विशेष रूप से कुसुमडीह आंगनबाड़ी केंद्र के सेविका अर्चना महतो और सुशांती कंडुलना उपस्थित थी. कार्यक्रम में दोनों की देख रेख में स्तनपान से संबंधित जानकारी एवं उपस्थित माताओं को जागरूक करने का काम किया गया. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-referee-lucky-kumar-ghoghra-engaged-in-making-rural-children-the-best-football-players/">नोवामुंडी

: ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतरीन फुटबॉल खिलाड़ी बनाने में जुटे रेफरी लक्की कुमार घोघरा
इस मौके पर उपस्थित माताओं को संबोधित करते हुए अर्चना महतो ने कहा कि सिर्फ मां का दूध ही शिशु को पूरा पोषण दे सकता है और बच्चे के सम्पूर्ण मानसिक और शारीरिक विकास में सहायक होता है. छह माह की आयु तक केवल मां का दूध पिलाने से बच्चा बार-बार बीमार नहीं पड़ता, क्योंकि यह शिशु को रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है. मौके पर जानकी महतो, संगीता महतो, बसंती चांपिया, नेहा तोपनो समेत ग्रामीण महिलायें उपस्थित थीं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही