Search

 
 
 

मनोहरपुर : दिव्यांग छात्र को वैशाखी प्रदान की गई

 
Manoharpur(Ajay Singh) : क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी शालिनी डुंगडुंग के निर्देश पर गुरुवार को सरकार संचालित ईश्वर पाठक प्लस टू उच्च विद्यालय मनोहरपुर के नवम वर्ग के दिव्यांग छात्र बामिया अंगरीया को वैशाखी प्रदान किया गया. दिव्यांग छात्र को वैशाखी शिक्षा विभाग द्वारा प्रदान किया गया है. जिसे शिक्षा विभाग की रिसोर्स शिक्षिका रेणु महंता ने दिया है. वैशाखी पाकर छात्र काफी खुश है. छात्र बामिया अंगरीया मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत सुदूर डिंबुली पंचायत के ग्राम तुमसाई का रहने वाला है. छात्र ने भी अपने गुरुजन समेत उपस्थित शिक्षाकर्मियों का अभिवादन करते हुए उनको धन्यवाद दिया है. मौके पर प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रिंसिपल संध्या सुरीन, सीआरपी शेखर चौधरी, सीआरपी गौतमचंद्र प्रधान एवं अर्जुन केरकेट्टा उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-meeting-held-to-solve-various-problems/">नोवामुंडी

: विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर बैठक आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही