Search

मनोहरपुर : गायत्री परिवार के द्वारा बाल संस्कार शाला कार्यक्रम आयोजित

Manoharpur (Ajay Singh) : अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में रविवार को परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी के मार्गदर्शन में बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु मनोहरपुर स्थित इंदिरा नगर में बाल संस्कार शाला आयोजित किया गया. इस संस्कार शाला का आयोजन गायत्री परिवार के सदस्य सुनील गोराई के घर पर आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु "बाल संस्कार शाला" के दूसरे सप्ताह का आयोजन सम्पन्न हुआ. कार्यक्रम में आचार्य एवं प्रशिक्षक के रूप में गायत्री परिवार के युवा भाई द्वारिका प्रसाद दास ने अपना अहम् योगदान दिया. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-in-the-meeting-of-santhali-writers-association-there-was-discussion-on-making-the-conference-a-success/">चाकुलिया

: संथाली लेखक संघ की बैठक में सम्मेलन को सफल बनाने पर हुई चर्चा

शांति पाठ के साथ हुआ कार्यक्रम का समापन

उन्होंने बच्चों को गायत्री मंत्र के महत्व, प्रेरणादायी कहानी, प्रज्ञा योग, जीवन जीने की कला आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. अंत में विश्व शांति के लिए शांति पाठ के बाद बच्चों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया एवं कार्यक्रम की समाप्ति की गई. इस संस्कार शाला में मुख्य रूप से सुनील गोराई के पूरे परिवार सहित, रेखा, रिया, कृष्णा, आदया, प्रतिभा, रितेश, पिरीनसी, पुरवी, अंगद दास, यशराज दास, यशराज साह, समर सिंह, रनवीर साह, आकृति प्रसाद, कुमकुम गोराई आदी गायत्री परिवार के सदस्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//