Search

 
 
 

मनोहरपुर : स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ बीडीओ ने की बैठक, किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की

 
Manoharpur (Ajay singh) : प्रखंड मुख्यालय सभागार में शनिवार को बीडीओ हरि उरांव की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय स्वयं सेवी (एनजीओ) संस्थाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई. इस दौरान बीडीओ हरि उरांव ने सभी स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की क्रमश : जानकारी ली. इस बैठक में मौजूद प्रधान एडुकेशन बीपीएम अनुपम तिग्गा ने बताया कि सारंडा समेत प्रखण्ड के विभिन्न गांवों में रहने वाले ड्रॉप आउट छात्रों को संस्थाओं की और से शिक्षा दी जा रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-the-killer-driver-was-roaming-with-the-ssp-after-doing-triple-murder/">जमशेदपुर:

ट्रिपल मर्डर कर एसएसपी के साथ ही घूम रहा था हत्यारोपी चालक
केटलाइजिंग थ्री के गोवर्धन ठाकुर ने बताया कि हमारा उद्देश्य बाल विवाह, पलायन रोकना, ड्रॉप आऊट बच्चों को स्कूल में दाखिल कराना, आंगनबाड़ी केंद्रों व स्वास्थ्य उपकेंद्रों में पोषण से संबंधित बच्चों व गर्भवती महिलाओं को हर तरह की जानकारी देना है. इसके साथ ही बाल विवाह के प्रति जगह-जगह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इस बैठक में (एनजीओ) आसरा, एस्पायर, प्रथम, जेएसपीएल, प्रधान आदि के स्वयं सेवी संस्थाओं ने अपने-अपने कार्यों की जानकारी दी. मौके पर संजय सोरेंन, पौलुस तोपनो, रितु कुमारी, मुक्त सोय आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही