Search

मनोहरपुर : छोटानागरा में डीसी के बदले बीडीओ ने की समीक्षा बैठक,योजनाओं को पूर्ण करने का दिया आदेश

Manoharpur(Ajay singh) : तय शुदा कार्यक्रम के तहत शनिवार को पश्चिम सिंहभूम के ज़िला उपायुक्त अनन्य मित्तल छोटानागरा गांव का एक दिवसीय दौरा करने वाले थे. लेकिन उनका यह दौरा रद्द हो गया. इससे स्थानीय ग्रामीणों में मायूसी छा गई. चूंकि ग्रामीण अपने क्षेत्र की मुलभूत समस्याओं को लेकर डीसी से मिलने वाले थे. वहीं उन लोगों की मुलभूत समस्याओं का निपटारा करने की मांग अधूरी रह गई. डीसी का दौरा रद्द होने पर मनोहरपुर बीडीओ हरि उरांव ने आयोजित बैठक की अध्यक्षता की. इसमें प्रखंड स्तर के विभिन्न विभाग के प्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-badampahar-passengers-rail-wheel-jammed-in-bahalda-road/">जमशेदपुर

: बहलदा रोड में किया टाटा-बादामपहाड़ पैसेंजर का रेल चक्का जाम

बीडीओ ने योजनाओं को समय पर पूरा करने का दिया निर्देश 

बैठक में छोटानागरा पंचायत में केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई. विशेषकर मनरेगा योजना के अलावा लोक कल्याणकारी पेंशन,स्वास्थ्य,शिक्षा,पेयजल,राशन वितरण आदि संबधित योजनाओं की अधिकारियों से क्रमश जानकारी ली. वहीं बीडीओ ने विभागीय योजनाओं का मूल्यांकन कर समय पर पूरा करने का निर्देश दिया. समीक्षा बैठक के दौरान उपस्थित ग्रामीण लाभुकों के द्वारा वृद्धा,विधवा आदि विभिन्न पेंशन मद में कुल 25 आवेदन जमा लिया गया. साथ ही आंगनबाड़ी से जुड़े विभिन्न योजनाओं के अलावा मुख्यमंत्री द्वारा प्रद्त योजनाओं के बारे बताया गया. ताकि अधिक से अधिक संख्या में आदिवासी अनुसूचित जाति,जनजाति एवं ओबीसी लाभुकों को 40% अनुदानित मूल्य पर स्वरोज़गार के लिए छोटे बड़े वाहन लेने के लिए उन्हें प्रेरित किया गया. इसे भी पढ़ें :गावां">https://lagatar.in/gawan-tilka-manjhis-birth-anniversary-money/">गावां

: तिलका मांझी की जयंती मनी

ये थे उपस्थित

इस मौके पर प्रमुख गुरूवारी देवगम,मुखिया मुनि देवगम,सीओ रवीशराज सिंह,सीडीपीओ गीता सोय,क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी शालिनी डूंगडुंग,प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.अनिल कुमार,प्रखंड कल्यान पदाधिकारी राजेंद्र बाढ़ा,छोटानागरा थाना प्रभारी उमाशंकर वर्मा,बीआरपी यशवंत कटियार,पंचायत सचिव श्यामपद महतो,जोजोगुट्टू मुंडा क़ानुराम देवगम,छोटानागरा मुंडा बिनोद बारीक समेत अन्य अधिकारी,प्रखंड व अंचलकर्मी एवं काफ़ी संख्या में ग्रामीण लाभुक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-uncontrolled-mini-truck-overturned-on-the-road-two-laborers-injured/">जमशेदपुर

: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा मिनी ट्रक, दो मजदूर घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp