Search

 
 
 

मनोहरपुर : प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का बीडीओ ने किया उद्घाटन

 
Manoharpur (Ajay Singh) : प्रखंड स्तरीय खेलो झारंखड प्रतियोगिता 2023-2024 का फाइनल मैच बुधवार को मनोहरपुर स्थित संत अगस्तीन हाई स्कूल फुटबॉल मैदान में आयोजित हुई. बतौर मुख्य अतिथि रंजित यादव व विशिष्ठ अतिथि प्रखंड प्रमुख गुरुवारी देवगम, बीडीओ हरि उरांव एवं क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी शालिनी डुंगडुंग ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर खेल का उद्घाटन किया. फाइनल खेल प्रतियोगिता में सुदूरवर्ती सारंडा समेत प्रखंड के विभिन्न मध्य व उच्च विद्यालयों के कक्षा नौ से 12 तक के बालक-बालिका एवं कक्षा छह से आठ तक के प्रतिभागियों ने 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 600 मीटर रेस, कबड्डी, तीरंदाजी, लम्बी कूद, ऊंची कूद, खोखो, शंतरज, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल,फुटबॉल आदि प्रतियोगिताओ में हिस्सा लिया. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-villagers-will-block-nh-due-to-sub-health-center-under-construction/">किरीबुरू

: निर्माणाधीन उप स्वास्थ्य केन्द्र को लेकर ग्रामीण करेंगे एनएच जाम

चयनित खिलाड़ी जिला व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग 

फाइनल प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयन किया गया. मुख्य अतिथि के हाथों विजेता प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया. जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादव ने कहा कि राज्य सरकार स्कूल स्तर पर बच्चों को बेहतर खेल का मंच प्रदान करने के उद्देश्य से प्रखंड स्तर पर इस तरह के खेल प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है. बीडीओ हरि उरांव ने कहा कि बच्चों के बेहतर खेल प्रदर्शन से उन्हें जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा. जिससे वे अपने खेल का बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-mp-geeta-inspected-the-british-era-asura-middle-school-building/">चाईबासा

: सांसद गीता ने ब्रिटिशकालीन आसुरा मिडिल स्कूल भवन का किया निरीक्षण

ये थे उपस्थित

मौके पर बीपीओ सुधीर कुमार शर्मा, बीआरपी यशवंत कटियार, सीआरपी अंजू देवी, सीआरपी चंद्रशेखर चौधरी, प्रधान शिक्षक संजय डुंगडुंग, खेल शिक्षक मंगल मसीह खाखा,थोमस लुगून, पंकज महतो, राजेंद्र नेवार, अशोक हंस, रामराय कांडियांग, अशोक साह, विजय प्रसाद, मनोज महतो, रत्ना दास समेत प्रखंड के विभिन्न स्कूलों के शिक्षक शिक्षिकाएं व स्कूली बच्चे उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-on-the-11th-day-of-the-strike-maids-and-assistants-staged-a-strike-at-the-block-office/">चाकुलिया

: हड़ताल के 11वें दिन भी सेविका व सहायिकाओं ने ब्लॉक ऑफिस पर दिया धरना
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही