Search

 
 
 

मनोहरपुर : बीडीओ ने की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा, दिए निर्देश

 
Manoharpur (Ajay Singh) : मंगलवार को मनोहरपुर प्रखंड सभागार में बीडीओ हरि उरांव की अध्यक्षता में सरकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. जिसमें प्रखंड के सभी मुखिया, पंचायत सचिव, बीपीओ, एई, जेई, रोजगार सेवक समेत प्रखंडकर्मी उपस्थित थे. वहीं बैठक के दौरान बीडीआ ने पीएम आवास, मनरेगा योजना, 15वें वित्त आयोग, पेंशन योजना समेत जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की. साथ ही उन्होंने पंचायत स्तर पर चल रहे विशेषकर पीएम आवास को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया. इस दौरान ग्रामस्तर पर नई योजनाओं को लेकर भी चर्चा की गई और ग्राम सभा आयोजित कर योजनाओं को सूचीबद्ध करने को कहा गया. बैठक में मुखिया अशोक बंदा, मुखिया अजित कुजूर, मुखिया रानी कच्छप, मुखिया अतेन सुरीन, मुखिया एल्विना कण्डुलना, ग्राम सेवक भोला महतो, श्यामपद महतो, सत्यजीत बोईपाई समेत प्रखंड कर्मीगण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-olchiki-hul-baisi-paid-tribute-to-pandit-raghunath-murmu/">चाकुलिया

: ओलचिकी हूल बैसी ने पंडित रघुनाथ मुर्मू को दी श्रद्धांजलि
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही