Search

 
 
 

मनोहरपुर : लायनपार दुर्गा पूजा समिति के भरत यादव बने अध्यक्ष

 
Manoharpur (Ajay singh) : मनोहरपुर अवस्थित लायनपार दुर्गा पूजा समिति की एक बैठक सरोज बिहारी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पिछले वर्ष के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया. साथ ही हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया और नई कमेटी का पुनर्गठन भी किया गया. कमेटी में सर्वसम्मति से भरत यादव को अध्यक्ष, रोलेक्स प्रधान को उपाध्यक्ष चुने गये. इनके अलावा सचिव जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजीत यादव, सह सचिव पंकज यादव, कोषाध्यक्ष एम. कृष्णा राव, सह कोषाध्यक्ष सुशील सिंह, सुजीत जायसवाल को चुना गया. कमेटी के कार्यकारिणी सदस्यों में वशिष्ठ यादव, राहुल यादव, विष्णु शाह, नीलकण्ठ नाग, मोनू गुप्ता, कमल सिंह, रोहित खैरा, गोलू भाटिया, गणेश नाग, हरदीप सिंह आदि नामों का चयन किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-notice-issued-to-149-illegal-hoarding-owners-of-the-city/">जमशेदपुर

: शहर के 149 अवैध होर्डिंग मालिकों को नोटिस जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही