Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : पैदल जा रहे राहगीर को बाइक सवार ने मारी टक्कर, गंभीर

Advertisement
Advertisement
Manoharpur (Ajay singh) : मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे फाटक के समीप गुरुवार सुबह सड़क हादसे में 40 वर्षिय व्यक्ति अमरनाथ गौस्वामी गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे 104 एंबुलेंस से मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां स्थानीय चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए राउरकेला रेफ़र कर दिया. जानकारी के अनुसार नालंदा निवासी अमरनाथ गौस्वामी पैदल मनोहरपुर सब्जी बाजार जा रहा था. इसी दौरान मेदासाई गांव निवासी 20 वर्षीय युवक राहुल कंडुलना ने मोटर साइकिल उसे पीछे से धक्का मार दिया. मोटर साइकिल की रफ्तार तेज थी. टक्कर लगने से अमरनाथ सड़क पर गिर गया. इससे उनके चेहरा समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-dead-body-of-youth-recovered-from-hendeburu-river-in-chotanagara-suspected-of-murder/">किरीबुरू

: छोटानागरा के हेंदेबुरु नदी से युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में  कराया गया भर्ती 

वही स्थानीय लोगों की मदद से 104 एम्बुलेंस से घायल अमरनाथ को मनोहरपुर समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया.जहां स्थानीय चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए राउरकेला रेफर कर दिया. वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही मनोहरपुर पुलिस मोके पर पहुंच कर मोटर साइकिल को जब्त करते हुए आगे की कारवाई में जुट गई है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-uday-choudhary-was-murdered-in-a-rivalry-arising-out-of-brown-sugar-business-ssp/">जमशेदपुर

: ब्राउन शुगर कारोबार से उत्पन्न रंजिश में हुई थी उदय चौधरी की हत्या : एसएसपी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही