Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मनोहरपुर : सड़क पार कर रही महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर, घायल

Manoharpur (Ajay singh) : मनोहरपुर के उंधन धानापाली मुख्य मार्ग स्थित गोपीपुर गांव के समीप शनिवार सुबह बाइक सवार युवक ने एक वृद्ध महिला को टक्कर मार दी. दुर्घटना में वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना में पीड़ित महिला का एक हाथ टूट गया और शरीर के अन्य हिस्सों में अंदरूनी चोटें आई हैं. बाइक सवार मौके से फरार हो गया. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-the-villagers-of-ward-no-10-were-troubled-by-the-elephant-the-qrt-team-chased-them-away/">चाकुलिया

: हाथी से परेशान रहे वार्ड नंबर 10 के ग्रामीण, क्यूआरटी टीम ने खदेड़ा
मिली जानकारी के अनुसार 70 वर्षीय महिला राधा गोप गोपीपुर गांव की रहने वाली है. पीड़िता सुबह बकरी चराने के लिए सड़क पार कर रही थी. तभी मनोहरपुर उंधन से धानापाली की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बाइक ने वृद्ध महिला को टक्कर मार दी और फरार हो गया. इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं. स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस के मदद से घायल महिला को मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया. स्थानीय चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बेहतर इलाज के लिए राऊरकेला रेफर कर दिया हैं. इसे भी पढ़ें :किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-tusk-elephant-broke-into-rega-mundas-house-in-bhangaon-ate-paddy/">किरीबुरु

: भनगांव में रेगा मुंडा का घर दंतैल हाथी ने तोड़ा, धान खाया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही