Search

 
 
 

मनोहरपुर : घर के बाउंड्री से बाइक चोरी, कार्रवाई में जुटी पुलिस

 
Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर थाना क्षेत्र में काफी दिनों के बाद चोरों का गिरोह एक बार फिर से सक्रिय हो गया है. बीती गुरुवार की रात मनोहरपुर थाना क्षेत्र के टुंगरिटोला स्थित पंजाबीसाई मुहल्ला के नीचे टोला से रात में घर के बाउंड्री में रखे बाइक की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली. घटना के संबंध में बाइक के मालिक शेख अरमान ने बताया की उसे बाइक चोरी होने की जानकारी शुक्रवार सुबह 4 बजे हुई. कहा कि रोजाना की तरह उसने अपनी बाइक ओआर14 आर 9288 को अपने घर के बाउंड्री के अंदर रखा था. सुबह उठा तो देखा की उनका बाइक वहां पर नहीं था. इसके बाद उसने अपने स्तर से घर के आस-पास के क्षेत्रों में जाकर बाइक की तलाश की किंतु बाइक के बारे पता नहीं चल पाया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-10-years-imprisonment-and-rs-10000-fine-for-rapist/">चाईबासा

: दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा व 10 हजार रुपए जुर्माना

पिता के पॉकेट में रखे नकदी भी ले भागे चोर

उन्होंने कहा कि घर के बाउंड्री की चहारदीवारी लगभग 4 फुट ऊंची है. चोर दीवाल फांद कर अंदर आया था. जहां बाइक खड़ी थी उसके समीप ही उसके पिता शेख रौशन सोये हुए थे. उसके पिता को रात में अच्छे से दिखाई नहीं देता है इसका लाभ उठाते हुए चोर ने पिता के पॉकेट में रखे 700 रुपये नकदी भी लेकर फरार हो गया. इधर घटना की सूचना मिलने पर मनोहरपुर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही