Search

 
 
 

मनोहरपुर : भाजपा ने श्रद्धासुमन अर्पित कर मनाई पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

 
Manoharpur (Ajay singh) : मनोहरपुर ऊंधन स्थित कुड़मी सामुदायिक भवन में शनिवार को भाजपा प्रखंड कार्यसमिति की एक बैठक आयोजित हुई. इस बैठक में प्रखंड कार्यसमिति के सदस्य व पदाधिकारी समेत जिला समिति के पदाधिकारी तथा प्रदेश समिति के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक से पूर्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई. इस दौरान भाजपा कार्यकार्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया. कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ भाजपा नेता इंद्र कुमार डागा ने पं. दीनदयाल के आदर्शों पर चलने का संकल्प एवं उनके विचारों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-4222-cases-executed-in-national-lok-adalat/">चाईबासा

: राष्ट्रीय लोक अदालत में 4,222 मामलों का हुआ निष्पादन

पार्टी को मजबूत करने पर हुई चर्चा

इस सभा को वरिष्ठ भाजपा नेता किशोर डागा, प्रखंड अध्यक्ष बहनू तिर्की एवं कैलाश गुप्ता, स्वरूप पति, प्रदीप कुमार मिश्रा सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया. इस दौरान आगामी चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा हुई. बैठक में उपस्थित सदस्यों में पूर्व प्रदेश सदस्य व वरिष्ठ भाजपा नेता इंद्र कुमार डागा, किशोर डागा, बहनु तिर्की, कैलाश गुप्ता, स्वरूप पति, शिवनाथ महतो, मनबोध महतो, सुरेंद्र लाल साह, प्रदीप कुमार मिश्रा, संजय सिंह, अवधेश भगत, गोविंद हंसदा, नीमा लुगुन, आशीष कुमार महतो, गोविंद दास, विष्णु तांति, लखींद्र सोय, सुरेन महतो, एनेम तिग्गा, विश्राम तिग्गा, अबनेर लुगुन, मुकुट तिग्गा आदि सदस्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही