Search

 
 
 

मनोहरपुर : भाजपा का प्रतिनिधिमंडल बाबूलाल मरांडी से रांची में मिला, प्रदेश अध्यक्ष बनने पर दी बधाई

 
Manoharpur (Ajay Singh) : भारतीय जनता पार्टी मनोहरपुर के प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ भाजपा नेता शिवा बोदरा के नेतृत्व में शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी से उनके रांची स्थित आवास पर मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर उन्हें पुष्प गुच्छ देकर उनका भव्य स्वागत किया. प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी पार्टी कार्यकर्तओं का गर्मजोशी से अभिवादन स्वीकार किया. उन्होंने कार्यकर्ताओं से वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं से संगठन का विस्तार व बूथ कमेटी का गठन करने पर जोर दिया. इस मौके पर शिवा बोदरा, अमित कुमार डागा, शिवनाथ महतो आदि कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-health-check-up-camp-will-be-organized-in-jamua-on-july-16-dr-goswami/">चाकुलिया

: 16 जुलाई को जामुआ में आयोजित होगा स्वास्थ्य जांच शिविर – डॉ. गोस्वामी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही