Search

 
 
 

मनोहरपुर : चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, कार्यकर्ताओं ने चलाया जनसंपर्क अभियान

 
Manoharpur (Ajay Singh) : भारतीय जनता पार्टी मंडल कमेटी के द्वारा शुक्रवार को मनोहरपुर बाजार व आस-पास क्षेत्रों में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया गया. इस दौरान मतदाताओं के साथ संवाद स्थापित कर, केंद्र सरकार के 9 वर्षों के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई. पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश और उत्साह से इस अभियान में हिस्सा लिया. वहीं मतदाताओं ने भी पूरे जोश और उत्साह से भाजपा कार्यकर्ताओं का स्वागत किया. भाजपा नेताओं ने कहा कि लोगों ने 2024 लोकसभा चुनाव में फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ताजपोशी का संकल्प लिया है और भाजपा प्रत्याशी को ही अपना आशीर्वाद देने की बात कही है. जनसंपर्क अभियान में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष बहनू तिर्की, इंद्र कुमार डागा, शिवा बोदरा, संतोष तिवारी, किशोर डागा, अमित कुमार डागा, कैलाश गुप्ता, राजा सुरीन, स्वरूप पति, राजेश महतो, संतोष महतो, संतोष कुमार गुप्ता, भागीरथी महतो, शिवनाथ महतो आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-jharkhand-general-kamgar-union-will-take-out-a-protest-march/">नोवामुंडी

: झारखंड जनरल कामगार यूनियन विरोध जुलूस निकाल करेगा प्रदर्शन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही