Search

 
 
 

मनोहरपुर : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर भाजपाइओं ने की बैठक

 
Manoharpur (Ajay Singh) : मनोहरपुर वन विश्रामागार में गुरुवार को विधान सभा स्तरीय भाजपा कमेटी की बैठक मण्डल अध्यक्ष बहनु तिर्की की अध्यक्षता में हुई. बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रणनीति एवं आगामी 16 मई को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद दीपक प्रकाश के मनोहरपुर आगमन को लेकर चर्चा हुई. इस बैठक में उपस्थित पूर्व विधायक सह प्रभारी गुरुचरण नायक ने पार्टी कार्यकर्ताओं को उनके आगमन की तैयारी को लेकर चर्चा की तथा भाजपा सरकार की नीतिगत कार्यक्रमों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम लोगों तक पहुंचाने एवं समाज के सभी लोगों के साथ संवाद के माध्यम से जानकारी देने को कहा. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी हित में कार्य करने की अपील की. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-10-thousand-rupees-cash-stolen-from-shop-in-broad-daylight/">आदित्यपुर

: दिनदहाड़े दुकान से नकद 10 हजार रुपये की चोरी

पार्टी संगठन को सशक्त करने पर बल दिया

उन्होंने वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को उसी के अनुरूप तैयारी करने का निर्देश दिया. इसके लिए उन्होंने बूथ स्तरीय कमेटी एवं पार्टी संगठन को सशक्त करने पर बल दिया. बैठक को भाजपा के वरिष्ठ नेता इंद्रकुमार डागा, रामेश्वर तैसुम, आलोक रंजन सिंह, शिवा बोदरा एवं भाजपा नेत्री सुशीला टोप्पो आदि ने संबोधित किया. बैठक में मुख्य रूप से सोनुवा भाजपा मंडल अध्यक्ष केदार नायक, कुजरी केराई, अमरेश प्रधान, मनोहरपुर मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, अवधेश भगत, स्वरूप पती, गोइलकेरा मंडल के भाजपा नेता सुनील गुप्ता, सुखदेव लकड़ा, महेंद्र बानरा, अखिलेंद्र नायक, सुमित नायक, आशीष महतो, मनबोध महतो, नीमा लुगून समेत दर्जनों पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही