Search

 
 
 

मनोहरपुर : भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा, वीर शहीदों को किया नमन

 
Manoharpur (Ajay Singh) : आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया. मनोहरपुर मंडल अध्यक्ष बहनु तिर्की की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाला. तिरंगा यात्रा मनोहरपुर थाना चौक से प्रारंभ हुआ तथा शहर के मुख्य मार्ग व विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए पुनः हाजरा परिसर में पहुंचकर संपन्न हुआ. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जयकारा लगाते हुए आजादी के उन वीर शहीदों को याद कर नमन किया जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपनी जान की कुर्बानी दी थी. भाजपाइयों के देशभक्ति नारों से पूरा शहर गुंजायमान हो गया. इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता इंद्रकुमार डागा, महिला नेत्री सुशीला टोप्पो, रोबी लकड़ा, अवधेश भगत, शिवनाथ महतो, सुरेंद्रलाल साह, अमरेश विश्वकर्मा, सीमा मुंडारी समेत दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता व पार्टी समर्थक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-one-day-seminar-organized-at-lbsm-college/">जमशेदपुर

: एलबीएसएम कॉलेज में एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही