Search

 
 
 

मनोहरपुर : भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि

 
Manoharpur (Ajay singh) : बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा द्वारा मनोहरपुर स्थित मनीपुर हरिजन टोला में मनाई गई. इस अवसर पर उपस्थित महिला मोर्चा कार्यकर्ता समेत हरिजन टोला के लोगों ने बाबा साहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री सीमा मुंडारी ने बाबा साहब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे भारतीय सांविधान के निर्माता के अलावे एक महान व आदर्शवादी महापुरुष थे. हमसभी उनके द्वारा बताए मार्ग का अनुसरण कर राष्ट्र सेवा में अहम योगदान दें. सही मायने में यही उनके प्रती सच्ची श्रद्धांजलि होगी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-essay-and-quiz-competition-organized-on-the-birth-anniversary-of-dr-bhimrao-ambedkar/">चाईबासा

: डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर निबंध व क्विज प्रतियोगिता आयोजित

सामूहिक भोज में शामिल हुए लोग

कार्यक्रम में कई वक्ताओं ने भी उनकी जीवनी से जुड़ी बातों को सभी के समक्ष रखा. इस दौरान आयोजित सामूहिक भोज में शामिल भाजपाइयों ने देश से छुआछूत व भेदभाव से परे राष्ट्र निर्माण में सभी की भागीदारी पर बल दिया. मौके पर मुख्य रूप से सीमा कुमारी मुंडारी, सीता सांडील, रिया मित्रा,अमरेश विश्वकर्मा, मनबोध महतो, पदमालोचन नायक, रीता मुखी, मधु मुखी, आलू मुनि मुखी, पूनम मुखी, राखी मुखी, तारा मुखी, बेलमती मुखी, लखंदर मुखी, बेनीसागर मुखी, दशरथ मुखी, मुस्कान मुखी, भारती मुखी समेत भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा एवं हरिजन टोला के काफी संख्या में मुखी समाज के लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही