Search

मनोहरपुर : भाजपाइयों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाई

Manoharpur (Ajay Singh) : शुक्रवार को हाजरा प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी मनोहरपुर मंडल द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाई गई. उनकी तस्वीर पर भाजपाइयों ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके पदचिन्हों व आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहे के नारे लगाए. कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिवनाथ महतो, संजय सिंह, अमित कुमार डागा, कैलाश गुप्ता, गोविन्द दास, प्रदीप कुमार मिश्रा, संतोष गुप्ता, सुनील सिंह, यशवंत सिंहदेव समेत काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित हुए. इसे भी पढ़ें : सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-zilla-parishad-vice-president-soni-kumari-honored-in-hyderabad/">सिमडेगा

: जिला परिषद उपाध्यक्ष सोनी कुमारी हैदराबाद में हुई सम्मानित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp