Search

मनोहरपुर : भाजपाइयों ने सुनी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात

Manoharpur (Ajay Singh) : रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी की मन की बात का 100वां एपिसोड का प्रसारण विभिन्न टीवी चैनलों के माध्यम से प्रसारित किया गया. मन की बात कार्यक्रम को विभिन्न केंद्रों में भाजपा कार्यकर्ता व समर्थकों ने टीवी के माध्यम से देखा व सुना. पीएम मोदी ने देश के लोगों को संबोधित करते हुए अपनी मन की बात कही तथा राष्ट्र की प्रगति व विकास का मूलमंत्र दिया. भाजपा महिला मोर्चा की सीमा मुंडारी ने अपने बूथ केंद्रों  कई शक्ति केंद्रों में पीएम नरेंद्र मोदी की मन की बात को दिखाते हुए लोगों से एकजुट होने की अपील की, साथ ही आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा की. उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में पुनः नरेंद्र मोदी को भारी बहुमत से जिताकर भाजपा की सरकार बनानी है. इसके लिए हम सभी को उसी के अनुरूप अभी से तैयारी में जुट जानी चाहिए. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-nazir-anwar-got-98-13-percentile-in-jee-main-family-expressed-happiness/">चाईबासा

: नजीर अनवर को जेईई (मेन) में मिला 98.13 पर्सेंटाइल, परिवार ने जताई खुशी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp