Search

 
 
 

मनोहरपुर : सीएचसी में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन

 
Manoharpur (Ajay singh) : जिला प्रशासन की ओर से गुरुवार को मनोहरपुर सीएचसी परिसर में प्रखंड स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया. यहां स्टॉल लगाकर स्वास्थ्य से सम्बंधित जानकारी लोगों को दी गई. मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादव, प्रखंड प्रमुख गुरुवारी देवगम्, मनोहरपुर बीडीओ हरि उरांव व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार, डीपीएम विजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. साथ ही सभी ने स्वास्थ्य मेले में लगे विभिन्न स्टॉल का अवलोकन कर जानकारी ली. इस दौरान उपस्थित लाभुकों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की गई एवं दवा उपलब्ध कराया गया. जिसमें स्वास्थ्य जांच के दौरान शिशु रोग, किशोरी स्वास्थ्य, मातृत्व स्वास्थ्य, नेत्र रोग, दंत रोग, टीबी, कुष्ठ, मलेरिया, डायबिटीज, ओरल कैंसर स्क्रीनिंग आदि विभिन्न रोगों की जांच की गई. विशेषकर इस मेले में एलिपैथिक, होमियोपैथिक, आयुर्वेदिक एवं योग से संबंधित स्टॉल के अलावे विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए थे. इससे पूर्व मुख्य अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादव समेत विशिष्ठ अतिथियों का विभाग की ओर से अंगवस्त्र प्रदान कर एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर उपाध्यक्ष रंजित यादव ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वास्थ्य योजनाओं का प्रचार प्रसार करने एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने पर बल दिया. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-crack-in-the-culvert-of-the-canal-due-to-operation-of-heavy-cargo-vehicles/">चाकुलिया

: भारी मालवाहक वाहनों के परिचालन से नहर के कल्वर्ट में आई दरार

जन-जन तक लाभ पहुंचाने का लक्ष्य

वहीं बीडीओ हरि उरांव ने भी लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया. सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाना है. इस मौके पर प्रखंड के व स्वास्थ्य विभाग के डॉ प्रिंस पिंगुवा, डॉ बीपीएम यशवंत कुमार, सहायक स्वास्थ्यकर्मी ओमप्रकाश पांडे,आशीष कुमार गुप्ता, विकास महतो, भीम हांसदा, एएनएम जूली कुमारी, सरला कुमारी महतो, रिंकु कुमारी, स्नेहलता कुमारी, सुनीता महतो, कामनी वर्मा समेत कई स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही